चंडीगढ़। सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन श्री रामलीला कमेटी की ओर से होगा। सूर्यवंशी रंगमंच चंडीगढ़ के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। खास बात यह है कि रामायण प्रश्नावली प्रतियोगिता के अलावा 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। 24 सितंबर को राम सज्जा प्रतियोगिता, 26 सितंबर को सीता और लक्ष्मण सज्जा प्रतियोगिता, 28 सितंबर को हनुमान सज्जा प्रतियोगिता, 29 सितंबर को रावण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
रामलीला का मंचन में ये सीन होंगे प्रमुख...
22 सितंबर को नारद मोह, रावण वरदान, रावण वेदवती संवाद, ड्रामा श्रवण कुमार होगा।
23 सितंबर को राक्षस आतंक, सीता जन्म, राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक, अहिल्या उद्धार
24 सितंबर को गौरी पूजा, सीता स्वयंवर, उत्तराधिकारी का चुनाव, मंथरा कैकेयी संवाद
25 सितंबर को कैकई कोप भवन से लेकर राम वनवास तक का मंचन
26 सितंबर को दशरथ मरण, केवट लीला, कैकेयी भरत से लेकर भरत मिलाप तक का मंचन।
27 सितंबर को शूर्पणखा, खर-दूषण वध से लेकर सीता हरण तक, राम विलाप
28 सितंबर को शबरी, राम हनुमान मिलन, बाली वध से लेकर लंका दहन तक
29 सितंबर को राम-विभीषण संधि, आचार्य रावण, मेघनाथ सुलोचना संवाद, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, लक्ष्मण मूर्छा
30 सितंबर को कुंभकर्ण निद्रा भंग, कुंभकरण वध, रावण अहिरावण संवाद, राम लक्ष्मण हरण, पाताल लोक
01 अक्तूबर को को राम शिविर, मेघनाथ लक्ष्मण संवाद, रावण मेघनाथ संवाद, रावण मंदोदरी, रावण की शक्ति पूजा, अंतिम चरण
02 अक्तूबर को दशहरा/ विजयदशमी समारोह