फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन और ईमानदारी को बनाए जीवन का हिस्सा : पूर्वा गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित राजकीय शिक्षा महाविद्यालय (जीसीई) की ओर से शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएड और एमएड के 126 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई। मुख्यातिथि शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और सत्य निष्ठा को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने स्नातकों और परास्नातकों को बधाई दी। उन्होंने भावी अध्यापकों को राष्ट्र की जीवंत और सशक्त मूर्ति गढ़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और छात्रों की उपलब्धियों का विवरण दिया। सत्र 2017-19 बीएड में विद्या चड्ढा ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और रूपाली शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सत्र 2018-20 में शोभा यादव ने प्रथम, पैंसी मल्होत्रा ने द्वितीय और वंशिका सचदेवा ने तृतीय स्थान लिया। सत्र 2017-19 एमएड में ऋतु शर्मा ने प्रथम, ऋतु रानी ने द्वितीय और पूनम वर्मा ने तृतीय स्थान लिया। सत्र 2018-20 में अमनप्रीत कौर ने प्रथम, अनुप्रीत कौर ने द्वितीय और करुणा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें