फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं बनवाया तो यहां आकर बनवाएं

Thu, 14 Jan 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला जिला प्रशासन की ओर से लोगों को आधार कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान करने के लिए लघु सचिवालय में नियमित रूप से आधार मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन


इस पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आधार कार्ड बनाए जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं आधार पंजीकरण की नोडल अधिकारी हेमा शर्मा ने दी।

इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी, कॉमन सर्विस सेंटर बरवाला, सेक्टर-15 राजकीय प्राइमरी स्कूल में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर, सेक्टर-21, राजकीय प्राइमरी स्कूल के कॉमन सर्विस केंद्र, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रज्जीपुर के कॉमन सर्विस सेंटर, पिंजौर नगर-निगम कार्यालय के कॉमन सर्विस सेंटर, लेई रोड खेड़ावाली में कॉमन सर्विस सेंटर, सेक्टर-4  प्राइमरी स्कूल हरिपुर में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर तथा सेक्टर-20 डीएसएस  311 प्रथम मंजिल पर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें