फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दीपक मौत मामले में बड़ा खुलासा, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


चंडीगढ़। सेक्टर-52 निवासी 31 वर्षीय दीपक की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है। शुरुआती जांच में इसे नशे की ओवरडोज माना जा रहा था। अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। फुटेज में दिखी युवती आरती और उसके साथी अनिल की पहचान की गई है। दोनों आरोपी भाग गए हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

डीएसपी धीरज ने बताया कि जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में तेज बारिश के दौरान एक महिला और उसका साथी दीपक के शव को साइकिल पर ले जाते दिखे। शव को साइकिल की सीट पर रखा था जबकि उसके पैर सड़क पर घिसट रहे थे। कुछ दूरी तक शव ले जाने के बाद दोनों उसे सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आरोप और जांच

मृतक के पिता रमेश ने बताया कि 8 जुलाई की रात दीपक घर से निकला था, पर वापस नहीं आया। परिवार ने 9 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि 10 जुलाई की सुबह पुलिस को शव मिला लेकिन इसकी सूचना परिवार को करीब छह घंटे बाद दी गई। दीपक के भाई राहुल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पहले ही पुलिस को सौंप दी गई थी, पर शुरुआती जांच में मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। दीपक के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे मारपीट के बाद हत्या की आशंका मजबूत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें