चंडीगढ़। शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, 20 से 22 जुलाई के बीच मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। 18 जुलाई को आंशिक बादल और 19 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है। 20 व 21 जुलाई को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होगी, जबकि 22 जुलाई को भी हल्की बौछारें पड़ेंगी। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई, जिससे दिनभर उमस बनी रही।