फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर-17 से अकाली दल का प्रत्याशी भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-17 में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ। यहां अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कुलमीत सिंह सोढी भाजपा में शामिल हो गए। सोढी ने नाम वापस लेकर नगर निगम चुनाव में भाजपा के समर्थन और प्रचार करने का एलान कर दिया। अब इसका लाभ भाजपा के टिकट पर वार्ड-17 में चुनाव लड़ रहे मेयर रविकांत शर्मा को मिलेगा। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के प्रयासों से घर वापसी करने वाले कुलमीत सिंह सोढी ने कहा कि भाजपा द्वारा हाल ही में जारी किए गए घोषणा पत्र में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। उधर, संजय टंडन ने कहा कि शहर में भाजपा लगातार मजबूत होकर जीत की तरफ बढ़ रही है। कुलमीत सिंह सोढी का भाजपा में स्वागत करते हुए मेयर एवं पार्टी प्रत्याशी रविकांत शर्मा ने कहा कि सोढी की घर वापसी से न केवल पार्टी मजबूत होगी बल्कि उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें