माधवी कटारिया जोकि स्पेशल सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर थी, को स्पेशल सेक्रेटरी को-ऑर्डिनेशन लगाते हुए कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी और सचिव पंजाब स्टेट सूचना आयोग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दविंदर सिंह निदेशक सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक को, इसी पद पर बनाए रखते हुए कार्यकारी निदेशक स्टेट अनुसूचित जाति, भूमि विकास एवं वित्त कॉरपोरेशन और कार्यकारी निदेशक बैकफिनको का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विनीत कुमार एडीशनल सेक्रेटरी कोऑर्डिनेशन को बदलकर सीईओ इन्वेस्ट पंजाब लगाते हुए एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पूनमदीप कौर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला को लोकल गवर्नमेंट विभाग में कमिशनर एससी पटियाला लगाया गया है। कोमल मित्तल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी को लोकल गवर्नमेंट विभाग में बदलकर एडीशनल कमिश्नर एमसी अमृतसर लगाते हुए चीफ कार्यकारी अधिकारी अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड लगाया गया है।
प्रीति यादव को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला लगाया गया है। अभिजीत कपिलेश एसडीएम मानसा को बदलकर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पठानकोट लगाया गया है। परमवीर सिंह एसडीएम जालंधर-2 को बदलकर एडीशनल डिप्टी कमिशनर (डेवलपमेंट) बठिंडा लगाया गया है। संदीप कुमार एसडीएम बरनाला को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) तरनतारन लगाया गया है। आशिका जैन ज्वाइंट कमिश्नर एमसी जालंधर को बदलकर एडीशनल डिप्टी कमिशनर (डेवलपमेंट) एसएएस नगर लगाया गया है।
दीपशिखा शर्मा एसडीएम बंगा को बदलकर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) रूपनगर लगाया गया है। गौतम जैन को एसडीएम बंगा, हिमांशू जैन को एसडीएम खरड़, राहुल को एसडीएम जालंधर-2 लगाया गया है। आईआरटीएस अधिकारी यशनजीत सिंह जोकि एडीशनल सेक्रेटरी फाइवेंस कार्यरत थे, की सेवाएं कृषि विभाग को सौंपते हुए एमडी पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लगाया गया है।
इसके साथ ही उन्हें एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर कानवेयर और एडीशनल सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी बी एंड आर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में, रणजीत कौर को एलएसी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर लगाया गया है जबकि संदीप ऋषि जो एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) तरनतारन तैनात थे, को बदलकर एडीशनल कमिश्नर एमसी अमृतसर लगाया गया है। राजीव कुमार गुप्ता जोकि एडीशनल सेक्रेटरी रोजगार उत्पत्ति तैनात थे, को बदलकर सचिव पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लगाते हुए एडीशनल मिशन डायरेक्टर घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन में लगाया गया है।
गुरप्रीत सिंह थिंड जोकि एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) बठिंडा तैनात थे, को ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लगाया गया है जबकि जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीशनल डिप्टी डायरेक्टर (जनरल) रूपनगर को बदलकर एडीशनल सेक्रेटरी सोशल सिक्योरिटी एंड डेवलपमेंट आफ वुमेन एंड चिल्ड्रन लगाते हुए इसी विभाग में एडीशनल डायरेक्टर (प्रशासन) लगाया गया है।
अमन दीप बंसल एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप से बदलकर सचिव पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड लगाया गया है। दलविंदरजीत सिंह एडीशनल डायरेक्टर (प्रशासन) पंजाब से बदलकर एडीशनल सेक्रेटरी फाइनेंस लगाते हुए सचिव पीआईआरए लगाते हुए एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अजय कुमार सूद एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी को बदलकर स्थानीय निकाय विभाग में एडीशनल कमिशनर एमसी पठानकोट लगाया गया है।
विम्मी भुल्लर ज्वाइंट सेक्रेटरी इनफारमेशन एंड पब्लिक रिलेशन को बदलकर हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग में एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (मुख्यालय एवं पॉलिसी) पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली लगाया गया है। दलजीत कौर एडीशनल कमिशनर जालंधर डिवीजन को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए डायरेक्टर लैंड रिकार्ड, सेटलमेंट, कनसोलिडेशन एंड लैंड एक्युजीशन जालंधर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। चरणदेव सिंह मान एडीशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब को बदलकर एडीशनल सेक्रेटरी को-ऑपरेशन लगाते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट बैंक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन को बदलकर डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल एंड मार्केटिंग बोर्ड लगाते हुए डायरेक्टर कालोनाइजेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अमरबीर सिंह सचिव पीएसएसएसबी को बदलकर एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप लगाया गया है। अमनिंदर कौर डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग को बदलकर डिप्टी सेक्रेटरी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर लगाते हुए सेक्रेटरी पंजाब स्टेट एनआरआई कमिशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
संजीव शर्मा एसडीएम जालंधर-1 को बदलकर एसडीएम शाहकोट लगाया गया है। अवनीत कौर ज्वाइंट सीईओ पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ लैंड एक्युजीशन कलेक्टर इंडस्ट्रीज एंड कामर्स का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अनमोल सिंह धालीवाल डिप्टी डायरेक्टर वाटर रिसार्सेज को बदलकर एसडीएम बरनाला लगाते हुए एसडीएम तपा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। रजत ओबेराय एसडीएम अजनाला को बदलकर डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बाडीज अमृतसर लगाया गया है।
लवजीत कलसी एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (मुख्यालय एवं पॉलिसी) पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली को बदलकर एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी अमृतसर लगाया गया है। राजपाल सिंह एसडीएम मौड़ को बदलकर एसडीएम सरदूलगढ़ लगाया गया है। अरीना दुग्गल लैंड एक्युजीशन कलेक्टर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ डिप्टी सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
राजीव कुमार वर्मा एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पठानकोट को बदलकर ज्वाइंट कमिश्नर एमसी जालंधर लगाया गया है। जश्नप्रीत कौर गिल एसडीएम खमाणो को बदलकर डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बाडीज पटियाला लगाया गया है। नरिंदर सिंह धालीवाल एसडीएम जीरा को बदलकर एसडीएम मोगा, राजेश कुमार शर्मा एसडीएम फिलौर को बदलकर एसडीएम खडूर साहिब, काला राम कांसल एसडीएम नाभा को बदलकर एसडीएम लहरागागा लगाते हुए एसडीएम मूणक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
जय इंदर सिंह कार्यकारी मजिस्ट्रेट जालंधर को बदलकर एसडीएम जालंधर-1, विनीत कुमार एसडीएम नवांशहर को बदलकर एसडीएम फिलौर लगाया गया है। अनामज्योत कौर डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बाडीज अमृतसर को बदलकर इस्टेट आफिसर अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी अमृतसर लगाया गया है।
वीरपाल कौर असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब को बदलकर एसडीएम श्री मुक्तसर साहिब, दीपक भाटिया एसडीएम गुरदासपुर को बदलकर एसडीएम अजनाला, विनोद कुमार बंसल एसडीएम खरड़ को बदलकर इस्टेट आफिसर बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाते हुए एसडीएम मौड़ का अतिरिक्त चार्ज, जगदीश सिंह जोहल एसडीएम बस्सी पठाना को बदलकर एसडीएम नवांशहर, रणजीत सिंह असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फिरोजपुर को बदलकर एसडीएम जीरा, हरबंस सिंह-1 डिप्टी सेक्रेटरी पर्सोनल को बदलकर एसडीएम मानसा, परमजीत सिंह-3 डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बाडीज पटियाला को बदलकर एसडीएम खमाणो, गुरविंदर सिंह जोहल एसडीएम मोगा को बदलकर ज्वाइंट कमिश्नर एमसी जालंधर, सूबा सिंह एसडीएम लहरागागा को बदलकर एसडीएम नाभा, बलविंदर सिंह एसडीएम कोटकपुरा को बदलकर एसडीएम बटाला, करणदीप सिंह एसडीएम तपा को बदलकर डिप्टी सेक्रेटरी वाटर रिसार्सेज लगाते हुए डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) वाटर रिसोर्स विभाग का अतिरिक्त चार्ज, पवित्र सिंह एसडीएम दिड़बा को बदलकर एसडीएम बस्सी पठाना और रणदीप सिंह इस्टेट आफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेस) जालंधर लगाया गया है।