फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का की खरीद 2400 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर करेंगे : राणा गुरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीनियर विधायक राणा गुरजीत सिंह ने सोमवार को किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में मक्का की खरीद शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम किसानों की ओर से उगाए गए हर एक दाने की खरीद करेंगे।यह खरीद पंजाब सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2400 रुपये प्रति क्विंटल पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसाती मक्का की खरीद उस वादे के अनुसार शुरू की जा रही है जो इस वर्ष की शुरुआत में मक्का की बुवाई के समय किया गया था जब हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की फसल के खेती की गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने किसानों को भरोसा दिलाया था कि मक्का की खरीद फसल कटाई के समय सुनिश्चित की जाएगी। आज मैं वह वादा पूरा कराने जा रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें