फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला के घर से नौकरानी ने लाखों के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15बी में आस्ट्रेलियन से आई एनआरआई के घर से नौकरानी ने लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब परिवार कर्नाटक घूमने गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने नौकरानी कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजवीर हिक्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न निवासी है। वह दो मार्च को सेक्टर-15बी स्थित अपनी मां के घर घूमने आई थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग दो से सात मार्च के बीच कर्नाटक घूमने चले गए। 9 मार्च को अलमारी चेक पर पता चला कि सोने की चेन, एक सेट ईयररिंग, मोती सेट, लटकर सेट समेत गहने चोरी हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन जेवरात के बारे में सिर्फ नौकरानी कमलेश को पता था और वारदात के बाद से वह फरार है। शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस आईपीसी 381 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुट गई है।
उधर, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के कर्मचारी सेक्टर-22 निवासी राज वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मार्च को वह अपने घर पंजाब के जिला होशियारपुर में गए थे। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा है। इसकी सूचना पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर जब वह घर पहुंचे तो कमरे में से सारा सामान बिखरा पड़ा था और उनकी जैकेट में रखे पांच हजार रुपये, दो घड़ियों समेत अन्य सामान गायब था। शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें