फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी की ओर से राम दरबार से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर सेक्टर 25 में समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद पवन बंसल, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, नगर निगम की महापौर हरप्रीत कौर बबला, राजेश कालिया, भरत कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
कमेटी के चेयरमैन विकास चंडालिया ने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। ढोल-नगाड़ों के साथ इस शोभायात्रा में समाज के हजारों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें