फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महाराष्ट्र ने 64 अंकों के साथ जीती ओवरऑल ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। 19वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइक्लिंग प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। समाजसेवी बादल जाखड़ ने साइक्लिस्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वश्रेष्ठ महिला साइक्लिस्ट का खिताब परिणीता सोमन महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण जीतकर व पुरुष वर्ग में चरिथ गोवडा कर्नाटक ने दो स्वर्ण जीतकर हासिल किया। ओवरआल ट्राॅफी महाराष्ट्र ने 64 अंकों के साथ जीती। वहीं, कर्नाटक की टीम रनरअप रही। सब जूनियर वर्ग में महाराष्ट्र विजेता, लद्दाख व उत्तराखंड रनरअप, जूनियर में कैटेगरी में कर्नाटक विजेता, महाराष्ट्र रनरअप रहा। ईलाइटमैन में हिमाचल विनर, आर्मी एडवेंचर विंग रनरअप, वुमन में महाराष्ट्र विनर, उत्तराखंड रनरअप रहा। विजेताओं को पदक व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। क्रॉस कंट्री 15.6 किलोमीटर रिले सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, कर्नाटक दूसरे, उत्तराखंड तृतीय, क्रॉस कंट्री 15.6 किलोमीटर रिले जूनियर लड़कों में कर्नाटक प्रथम, महाराष्ट्र दूसरे और केरल की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की रिले टीम में कर्नाटक प्रथम, महाराष्ट्र द्वितीय व केरल तीसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री सीनियर 5 लैप मुकाबले में कर्नाटक के चरिथ गोवडा प्रथम, कर्नाटक के लक्ष्मीस एचआर द्वितीय व पश्चिम बंगाल के सुधांशु लिंबू तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पूरे विश्व में होगी मोरनी की पहचान
समाजसेवी बादल जाखड़ ने तीनों दिन पानी और फ्रूट की व्यवस्था करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से इलाके की पहचान पूरे विश्व में होगी। आने वाले दिनों में साइक्लिस्ट के लिए उपयुक्त ट्रैक पर चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत से बच्चे आकर तैयारी करेंगे। इससे क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें