फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांचीपुरम के कुमकुम से होगा महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 33 के गुलाटी भवन में दो दिवसीय श्री विद्याकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ होगा। यह महायज्ञ 13 और 14 अगस्त को होगा। इसके लिए 11 क्विंटल कुमकुम तमिलनाडु के कांचीपुरम से मंगाया गया है। यज्ञ में आंधप्रदेश, तेलंगाना और वाराणसी से पुरोहित मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्हीं के संरक्षण में यह महायज्ञ होगा। उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ देश की प्रगति,विश्व शांति और गरीब वर्ग के उत्थान के हो रहा है। शहर के कई लोग उनसे आशीर्वाद लेने के लिए मिले।
विज्ञापन

श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का 1 करोड़ बार पाठ सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं के द्वारा महायज्ञ में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुमकुम से श्री यंत्र पर पूरे विधि विधान से अर्चन भी होगा। देश के 26 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भारत माता के वैभव के वृद्धि हेतु प्रत्येक नागरिक को समर्पित भाव से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से ही दुनिया है। सनातन का विरोध करने वालों का कोई अस्तित्व नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए हर व्यक्ति को काम करना चाहिए। महायज्ञ के उपरांत कुमकुम प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें