फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए 13 जनवरी से दो फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रयागराज में 12 साल बाद लगने वाले महाकुंभ के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दो फ्लाइटों का संचालन होगा। चंडीगढ़ से एलाइंस एयर की सीधी फ्लाइटस तथा दूसरी फ्लाइट्स दूसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की वाया दिल्ली होकर प्रयागराज जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी से एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

जान लीजिए... फ्लाट्स कब भरेंगी उड़ान
1. चंडीगढ़ से सीधे प्रयागराज
-चंडीगढ़ से हर सोमवार को शाम 4.35 बजे उड़ान भरेगी और प्रयागराज शाम 6.40 बजे पहुंचेगी
-वापसी में बुधवार को प्रयागराज से शाम 5.15 बजे उड़ान भरेगी और रात 7.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी
किराया : 6447 रुपये
2. चंडीगढ़ से वाया दिल्ली होकर प्रयागराज
फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरेगी और प्रयागराज शाम 6.45 बजे पहुंचेगी
फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे 40 मिनट रुकेगी
किराया : 10807 रुपये
नांदेड़ व अयोध्या के लिए जल्द शुरू होंगी फ्लाट्स
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नांदेड़ साहिब व अयोध्या के लिए फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी। कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इन दोनों धार्मिक स्थलों के लिए अगले माह फ्लाइट्स शुरू हो जाएगी।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें