प्रयागराज में मंगलवार से शुरू हुए महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए चंडीगढ़ से भी एक जत्था गया था। सभी श्रद्धालु श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के शिविर में ठहरे हैं।
इस अखाड़ा को अमृत स्नान के लिए दोपहर डेढ़ बजे का समय मिला था। जत्था में गए श्रद्धालुओं में हरिशंकर मिश्रा, यशपाल शर्मा व अन्य लोगों ने बताया कि सभी लोग अखाड़ा के महंत के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से स्नान के लिए रवाना हुए। शिविर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर स्नान का जगह निश्चित था।
हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज में भारी भीड़ है। हमें खुशी इस बात की है कि महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के कारण नेट नहीं चल रहा है। अपने घर पर वीडियो नहीं भेज पा रहे हैं।