फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला माघी कल, सियासी मंच सजकर तैयार, गरजेंगे दिग्गज

Wed, 13 Jan 2016 05:27 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल से मघी मेला शुरू होने जा रहा है। धार्मिक और सियासी मंच सजकर तैयार हैं, जहां से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी जाएगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर एक ओर जहां लाखों संगत गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर शहीदों को प्रणाम करेगी। दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद को समर्पित होता है माघी मेला।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न दलों की कांफ्रेंसों में दिग्गज नेता एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाएंगे। मेले को लेकर मलोट रोड पर मनोरंजन मेला स्थल भी तैयार हो चुका है। जहां मेले में आने वाली संगतों और आम लोगों के मनोरंजन के लिए कई तरह के  झूले, सर्कस और जादू शो लग चुके हैं। इस बार यहां शिअद, कांग्रेस और आप के मंच सज गए हैं।

पीपीपी इस बार माघी मौके पर कांफ्रेंस नहीं कर रही। वहीं आप की कांफ्रेंस को लेकर आम आदमी में उत्साह नजर आ रहा है। शिअद ने 50 एकड़ जगह में सबसे बड़ा पंडाल लगाया है। वहीं आप ने 25 एकड़ जगह में तो कांग्रेस ने 12 एकड़ में पंडाल लगाया है।
विज्ञापन


शिअद की ओर से मलोट रोड पर गार्डियन रिसोर्ट के पास कांफ्रेंस को लेकर मंच तैयार किया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाल सिंह कोलियांवाली और यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी समेत अन्य नेताओं ने बीते कुछ दिनों से कांफ्रेंस की तैयारियों में जोर लगा रखा है।

इसमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत राज्य की अन्य लीडरशिप पहुंचेगी। बठिंडा-कोटकपूरा रोड स्थित बाईपास टीएमएच रिसोर्ट के पास पर कांग्रेस पार्टी की ओर से 12 एकड़ में पंडाल लगा दिया गया है। वहीं पार्किंग आदि समेत कुल 31 एकड़ जगह ली गई है।

जिला अध्यक्ष गुरमीत खुड्डियां और पूर्व जिला अध्यक्ष गुरदास गिरधर के अनुसार आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी शकील अहमद, सचिव हरीश चौधरी, कंपेन कमेटी पंजाब की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, रजिंदर कौर भट्ठल, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी, कांफ्रेंस इंचार्ज केवल सिंह ढिल्लों समेत अन्य लीडरशिप का आना तय है।

उधर, आम आदमी पार्टी की बठिंडा रोड पर आयोजित होने वाली कांफ्रेंस में इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य वक्ता के  तौर पर पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के  साथ आम लोगों में भी काफी उत्साह है। फिरोजपुर जोन आर्ब्जवर पंकज रंगा के अनुसार कांफ्रेंस के लिए 25 एकड़ जगह में पंडाल लगाया गया है। गौर रहे कि बीते कुछ दिनों से लोगों के मोबाइल पर अरविंद के जरीवाल के  वॉयस मेसेज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें