फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या करने के लिए सरफिरे आशिक ने एलांते मॉल से खरीदा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक निजी चैनल पर प्रेमिका की हत्या की बात कबूलने वाले सिरफिरे आशिक मनिंदर सिंह ने खुलासा किया है कि उसने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में सरबजीत कौर की हत्या के लिए एलांते मॉल से 13 दिसंबर को चाकू खरीदा था। पुलिस ने एलांते मॉल से चाकू का बिल भी बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी से चाकू बरामद नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चाकू कहां फेंका उसे याद नहीं है। हालांकि, उसके बताए गए कई जगहों पर सर्च किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी मनिंदर सिंह को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की निशानदेही पर फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे के सरोवर से दोनों के मोबाइल बरामद कर चुकी है। इससे पहले रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि वारदात के बाद उसने सबसे पहले जीरकपुर पहुंचकर बर्गर खाया। इसके बाद वह मोहाली के ग्रेशियन हास्पिटल की पार्किंग और फिर पीजीआई पहुंचा। बाद में वह फतेहगढ़ साहिब पहुंचा और वहां गुरुद्वारा साहिब स्थित सरोवर में अपना और अपनी प्रेमिका दोनों के मोबाइल फेंक दिए। इसके बाद लुधियाना पहुंचा और वहां एक होटल में रात गुजारी। उसके अगले दिन होशियारपुर स्थित एक गुरुद्वारे में रात रुका। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास रुपये खत्म होने पर उसे मजबूरन चंडीगढ़ लौटना पड़ा। बीते बुधवार को जब वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी चैनल पर इंटरव्यू देने पहुंचा तो पुलिस ने उसे चैनल के स्टूडियो से गिरफ्तार कर लिया।
यह था मामला
बीते एक जनवरी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित स्काई होटल में संगरूर के भिवानीगढ़ स्थित गांव काकरा निवासी सरबजीत कौर (29) का शव मिला था। जांच में सामने आया कि 30 दिसंबर की शाम मनिंदर सिंह ने होटल में रूम बुक किया था। सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि मनिंदर 30 दिसंबर की रात 11.56 बजे होटल से बाहर गया। पुलिस जांच में पता चला था कि मनिंदर ने साल 2010 में अपनी पहली प्रेमिका की भी हत्या की थी। इसके बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। करीब साढ़े पांच साल सजा काटने के बाद मनिंदर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें