फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में एमए और एमएससी की दाखिला काउंसलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एमए और एमएससी कोर्सेज में सोमवार से दाखिला प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग शुरू हो रही है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन ऑफलाइन माध्यम में किया। इसके बाद तय समय सीमा में फीस जमा करवानी होगी अन्यथा दाखिला रद्द हो जाएगा और मेरिट में अगले स्थान पर आने वाले अभ्यर्थी को संबंधित सीट पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को बारह विभिन्न आर्ट्स और साइंस के कोर्स की काउंसलिंग शुरू की जा रही है। इसके लिए विभागों के साथ पीयू की दाखिला वेबसाइट https://onlineadmissions.puchd.ac.in पर प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए उनके रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भी संदेश भेजा गया है। सोमवार को एमए पंजाबी, भूगोल, एमलिब, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, वुमन स्टडीज, कम्युनिटी एजुकेशन के अलावा एमएससी बॉटनी और जूलॉजी के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। विभागों में सुबह 9 बजे से ही काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।

ये दस्तावेज साथ में रखने होंगे
क्वालिफाइंग डिग्री की सभी डीएमसी
दसवीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र और डीएमसी
जाति प्रमाणपत्र
आधार कार्ड

8 और 9 अगस्त को इन कोर्स की शुरू होगी काउंसलिंग
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आठ अगस्त को एमए डिजास्टर मैनेजमेंट, बी-लिब, मनोविज्ञान (आरक्षित कैटेगरी), बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएससी स्टैटिक्स की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। वहीं 9 अगस्त को एमए अर्थशास्त्र, एमएससी जियो इंफॉर्मेटिक्स और एंथ्रोपोलॉजी की काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी। कक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होंगी। वहीं खाली सीटों पर आगे की काउंसलिंग की सूचना भी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें