फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जाम में हॉर्न बजाने से रोका तो पीटा, सिर में लगे 10 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जुझार नगर में जाम के दौरान कार सवार युवक के साथ अन्य तीन कार सवार युवकों की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के शरीर पर गहरे घाव आए हैं। उसके सिर में 10 टांके लगे हैं। बलौंगी थाना पुलिस ने दो नामजद कासिम, विशाल और एक अज्ञात सभी वासी बड़माजरा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता धनजोत सिंह वासी गुरु नानक एनक्लेव बड़माजरा ने बताया कि वह सेक्टर-10 चंडीगढ़ स्थित कॉलेज में पढ़ता है। दो जुलाई को वह कॉलेज से घर आ रहा था। जुझार नगर पहुंचने पर जैसे ही उसने अपनी गली की तरफ गाड़ी मोड़ी तो इस दौरान शाम करीब पांच बजे उसके आगे ट्रैफिक होने के कारण उसने गाड़ी रोक ली इतने में पीछे से उक्त तीनों लड़के आए और जोर जोर से हॉर्न बजाकर गाली-गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता ने उनसे कहा कि आगे जाम है और उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और ईंट उठाकर उसके सिर में मारी। वहीं, दूसरे आरोपियों ने उसके हाथ में कोई नुकीली चीज से वार किया और फिर मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे में उसे गहरी चोटें आईं जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया जहां उसके सिर में दस टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें