चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कुछ छात्रावासों के बाहर शाम होते ही खड़ी होने वाली लग्जरी गाड़ियों की शिकायत पीयू प्रशासन से की है। इसमें कहा है कि बाहरी लोगों के आने की संभावनाएं हैं। ऐेसे में इन गाड़ियों को गेट पर ही चेक किया जाए।
पिछले साल पीयू के एक छात्रावास के बाहर लग्जरी गाड़ी में कुछ लोग शाम होते ही पहुंचे थे और उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की थी। शराब आदि का उन्होंने सेवन किया था। मामला उठा, लेकिन बाद में दबा दिया गया था। कुछ इसी तरह का माहौल फिर से न बने। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्र रोहित सिंह, सुरेश शर्मा ने पीयू प्रशासन को शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि इससे कोरोना का भी प्रसार हो सकता है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही बाहरी लोगों के प्रवेश से कैंपस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। इसके अलावा छात्रों ने मांग की है कि छात्रावासों की सुविधाओं की भी जांच होनी चाहिए। छात्र किन-किन समस्याओं से गुजरते हैं। साथ ही यह भी कहा है कि कुछ छात्रावासों में काफी पुराने विद्यार्थी भी रात को रुक रहे हैं। उनको भी न रोका जाए। कुछ वार्डन को इसके बारे में पता है, लेकिन वे कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इन मांगों को छात्रों ने गंभीरता से लेने को कहा है।