फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और फेल हो गई लग्जरी टैक्स वसूलने की स्कीम

Sat, 22 Feb 2014 02:08 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग पर 4 फीसदी लग्जरी टैक्स तो लगा दिया, लेकिन इसे वसूलने में अब अफसर नाकाम हो रहे हैं। नई बुकिंग पर तो लोग टैक्स दे रहे हैं, लेकिन पहले से बुकिंग करवा चुके लोग टैक्स देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल निगम ने इस टैक्स को पिछले साल अप्रैल माह से लागू कर दिया था। अब अप्रैल 2013 के बाद बुकिंग करवा चुके लोगों को फोन कर टैक्स जमा करवाने को कहा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई टैक्स देने नहीं आया।

इतना ही नहीं जिन लोगों के फंक्शन हो भी चुके हैं, उन्हें भी फोन किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को फोन किए जा रहे हैं, वे ज्यादातर टालमटोल कर रहे हैं या फिर सीधा ही मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनता पर बढ़ गया बोझ
नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटरों में लग्जरी टैक्स लगाकर आम जनता पर बोझ बढ़ा दिया है। इससे कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग 200 से 400 रुपये महंगी हो गई है।

शहर में इस समय करीब 40 कम्युनिटी सेंटर हैं जिनमें से चार एयरकंडीशंड हैं। एयरकंडीशंड कम्युनिटी सेंटर का किराया 11,236 रुपये है जबकि साधारण का किराया 5,618 रुपये है।

पिछले दो सालों से नगर निगम को यूटी कर एवं आबकारी विभाग विभाग की ओर से लग्जरी टैक्स जमा करवाने के नोटिस आ रहे थे। पहले तो नगर निगम ने टैक्स का विरोध किया था लेकिन प्रशासन के दबाव के बाद अब इस टैक्स को लागू कर दिया गया।
विज्ञापन


लोगों को फोन कर टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। अगर कोई टैक्स जमा नहीं करवा रहा है तो जो उचित कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।
राजीव गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें