फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई गद्दे की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 23 Sep 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ी सड़क समीप गुलशन कोटिंग की दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गई। दुकान में कॉटन रखा होने से आग देखते ही देखते फैल गई।
विज्ञापन


दुकान के मालिक ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं आग से दुकान में रखी रजाई और गद्दे जल कर राख हो गए। इस आग में दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।  
 
दुकान के संचालक कस्तूरी लाल का कहना है कि वह दुकान में रुई की पिंजाई करने के बाद सजाई व गद्दे बनाने का काम करता है। रोज की तरह 11 बजे वह अपने काउंटर पर बैठा था। इस दौरान अचानक दुकान के पीछे बने गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आग की लपटों में तबदील हो गया। इससे आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग कर्मियों ने दो पानी की गाड़ियों से आग पर काबू पाया। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि भीड़ भाड़ वाला इलाका होने से उनकी गाड़ियां जाम में फंस गईं। उन्होंने दूसरी जगह से गाड़ियां मंगवाकर घटनास्थल पर भेजीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें