फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के पत्रकार की झांसी में मौत, यूपी सरकार ने सौंपा 20 लाख का चेक

Sun, 11 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पत्रकार रवि कन्नौजिया के पिता 20 लाख का चेक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 लाख रुपये की राहत राशि का चेक मृतक पत्रकार रवि कन्नौजिया के पिता को सौंप दिया है। बता दें कि वाटर एक्सप्रेस की फोटो क्लिक करने के दौरान फोटो जर्नलिस्ट रवि कन्नौजिया की करंट लगने से मौत हो गई थी। रवि एक अंग्रेजी अखबार में काम करते थे। 
विज्ञापन


दिल्ली से झाँसी गए लुधियाना निवासी पत्रकार रवि कन्नौजिया एक वीमेन जर्नलिस्ट के साथ न्यूज कवरेज के लिए झाँसी गए थे। वॉटर एक्सप्रेस झांसी रेलवे यार्ड पर खड़ी थी। रवि फोटो लेने के लिए ट्रेन के ऊपर चढ़े थे। इसी दौरान ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अखिलेश यादव ने फोटो जर्नलिस्ट की फैमिली को 20 लाख रुपए की मदद का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें