फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी एक्सपोर्ट को झटका: कनाडा में नहीं खुल सके लुधियाना के कारोबारियों के 10 शोरूम, निवेश भी अटका

Sat, 23 Sep 2023 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

धियाना होजरी का गढ़ है। यहां से बड़े पैमाने पर कनाडा, इंग्लैंड, अमेरिका के अलावा यूरोपियन देशों में एक्सपोर्ट होता है। कनाडा में लुधियाना के कारोबारियों द्वारा करीब 10 शोरूम खोले जाने थे, जिनकी ओपनिंग त्रूदो के बयान से उपजे राजनीतिक विवाद के चलते रुक गई है।
विज्ञापन
होजरी इंडस्ट्री। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के भारतीय एजेंसियों के बारे में दिए गए बयान के बाद लुधियाना से कनाडा के साथ होने वाले कारोबार में काले बादल मंडराने लगे हैं। फिलहाल लुधियाना होजरी इंडस्ट्री की गति मंद होने लगी है वहीं कारोबारियों द्वारा कनाडा में इंडस्ट्री लगाने के लिए हो रहा निवेश रुक गया है। 

विज्ञापन


लुधियाना होजरी का गढ़ है। यहां से बड़े पैमाने पर कनाडा, इंग्लैंड, अमेरिका के अलावा यूरोपियन देशों में एक्सपोर्ट होता है। कनाडा में लुधियाना के कारोबारियों द्वारा करीब 10 शोरूम खोले जाने थे, जिनकी ओपनिंग त्रूदो के बयान से उपजे राजनीतिक विवाद के चलते रुक गई है। कारोबारियों द्वारा वहां किए जाने वाले निवेश अटक गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा-भारत तनाव: हरदीप निज्जर के आवास पर एनआईए ने चिपकाया नोटिस, पंजाब में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड था
विज्ञापन


निटवियर क्लब के अध्यक्ष विनोद थापर के मुताबिक जो आगामी दिनों में सामान वहां जाना था, वह रुक सकता है। कनाडा सरकार जल्द राजनीतिक घटनाक्रम को हल करके अच्छे संबंध बनाए। जिससे पंजाब से होने वाले कारोबार पर बुरा असर न पड़े। एसओचेन संस्था ने हाल में लुधियाना में बिजनेस सबमिट का आयोजन किया था। इसमें कनाडा सरकार के सहयोग से कनाडा में इंडस्ट्री लगाने व निवेश संबंधी लुधियाना के कारोबारियों को आमंत्रित किया था। कई उद्यमियों ने वहां निवेश व इंडस्ट्री लगाने के लिए तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिलहाल राजनीतिक संकट बढ़ने की वजह से कनाडा में इंडस्ट्री लगाने संबंधी झटका लगा है। कारोबार के निवेश संबंधी जो डीलिंग चल रही थी, वह रुक गई है। हैंडटूल्स एक्सपोर्टर एससी रल्हन ने बताया कि लुधियाना से कनाडा में हैंड टूल इंडस्ट्री का सामान एक्सपोर्ट होता है। फिलहाल एक्सपोर्ट के कारोबार में कोई ज्यादा समस्या नहीं आ रही है। लेकिन राजनीतिक गतिरोध बढ़ता है तो हैंड टूल इंडस्ट्री के एक्सपोर्ट कारोबार पर जरूर असर पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें