फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने ठेकेदार को चाकुओं से गोदा

Tue, 12 Aug 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट स्थित गरचा कॉलोनी में सोमवार देर रात पिता-पुत्र ने मिलकर अपने ही ठेकेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पिता-पुत्र वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में नरिंदर भारद्वाज की शिकायत पर सुभाष और उसके बेटे धर्मेंद्र पर केस दर्ज किया है। पुलिस मृतक नंदू (35) के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।

थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौकी ईश्वर कॉलोनी के इंचार्ज एएसआई मोहन लाल ने कहा कि नंदू राजमिस्त्री की ठेकेदारी करता था। सुभाष व उसका बेटा धर्मेंद्र उसके पड़ोस में ही रहते थे। वे उसी के नीचे काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से सुभाष को शक था कि नंदू उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात को तीनों काम पर से घर आए। देर रात को सुभाष और उसके बेटा धर्मेंद्र दोनों ही नंदू के साथ छत पर शराब पी रहे थे। इस सुभाष और धर्मेद्र की नंदू के साथ इसी बात पर बहस शुरू हो गई। सुभाष ने नंदू को उसकी पत्नी से दूर जाने के लिए कहना शुरू कर दिया।

इस दौरान अनिल भारद्वाज नंदू से मिलने के लिए पहुंच गया। उसने तीनों के बीच हो रही कहासुनी का कारण पूछा तो सुभाष ने उसे कहा कि वह नंदू को समझाए कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। कहासुनी बढ़ने के दौरान सुभाष और धर्मेंद्र ने चाकुओं से उस पर वार किए।

इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। अनिल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई मोहन लाल ने कहा कि दोनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें