फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडी गली में आग लगने से मची भगदड़

Thu, 02 Oct 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं की होलसेल मार्केट पिंडी गली में वीरवार दोपहर को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तारों के मक्कड़ जाल में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


वहां दुकानदारों ने आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी व सीज फायर सिलेंडर का इस्तेमाल किया। कुछ समय बाद ही आग पर काबू पा लिया, अगर आग भड़क जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदारों ने कहा कि रात को आग लगती तो कई दुकानें जल कर खाक हो जाती। आग पिंडी गली में बने तारों के मक्कड़ जाल में स्पार्क होने से लगी थी।

एसोसिएशन के उप प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि वीरवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान करीब 12 बजे बिजली पर लगी तारों में स्पार्क होने लगी, जिससे वहां आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने वहां से गुजरने वाली बिजली की मेन तार को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद कुछ दुकानदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान अन्य दुकानदारों ने मिट्टी उठा आग पर फेंकनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों में पड़े सीज फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पावरकॉम अधिकारियों को तुरंत फोन कर दिया गया था, लेकिन वे सूचना मिलने के काफी समय बाद मौके पर पहुंचे। तब तक दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि पावरकॉम को कई बार तारें सही करने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई भी नहीं सुनता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें