फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Crime News: सड़क किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Thu, 01 Feb 2024 12:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। मुंह भी जला हुआ है। शव चादर पर लिपटा झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना साउथ सिटी से लाडोवाल की तरफ जाने वाले दक्षिणी बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का अर्धनग्न हालात में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया है। महिला का चेहरा जला हुआ है और उसके सिर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब किसी राहगीर ने शव देखा और तुरंत इसकी जानकारी गांव बग्गा कलां के सरपंच को दी। पुलिस ने महिला की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए हैं।

लाडोवाल के एसएचओ लवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो शव चादर से लिपटा था। महिला का चेहरा खराब हो चुका है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक करवाए जा रहे हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके। शव की पहचान होने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की जांच करने में पुलिस को आसानी होगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें