सेना की भर्ती रैली मंगलवार से ढोलेवाल मिलिट्री कांप्लेक्स में शुरू हुई। भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दिन पिछले साल के मुकाबले तीस फीसदी अधिक 20 हजार 295 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
युवा सुबह से ही भर्ती के लिए रैली स्थल पर पहुंचने लगे। दिन भर शारीरिक परीक्षा ली गई। कुल 2658 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से पहले दिन 1871 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। लुधियाना में सेना की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसमें लुधियाना, मोगा, रोपड़ और मोहाली के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।
पंजाब एवं जम्मू कश्मीर के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग ब्रिगेडियर जेएस सम्याल ने भी रैली स्थल का जायजा लिया।