फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 26वीं सूची, सनी देओल गुरदासपुर, चंडीगढ़ से किरण खेर लड़ेंगी चुनाव

Tue, 23 Apr 2019 10:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सनी देओल
विज्ञापन

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की है। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा सनी देओल को मनाने में जुटी हुई थी। चंडीगढ़ सीट से किरण खेर को मैदान में उतारा गया है तो होशियारपुर से सोम प्रकाश मैदान में हैं। 

 
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं सनी देओल से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गुरदासपुर की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा सनी को मैदान में उतारना चाहती है। सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद इन कयासों को बल मिला कि पार्टी उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारेगी। हालांकि सनी देओल का मामला फाइनल होने से पहले अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर अटकलें चल पड़ी थीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें