फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का दावा- बादलों का सफाया कर देंगे लोग

Wed, 15 May 2019 05:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में बढ़ते चुनावी पारे के बीच शिरोमणि अकाली दल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनीं बठिंडा और फिरोजपुर सीटों को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी आश्वस्त हैं। उनका दावा है कि दोनों ही हलकों में इस बार लोग बादलों का सफाया कर देंगे। संजय पांडेय से विशेष बातचीत के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, दोनों की स्थिति खराब है...

विज्ञापन


सवाल- बादल परिवार के 10 साल के शासन पर...
जवाब- हरसिमरत कौर बादल प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट का हिस्सा होने के बावजूद पंजाब के लिए कुछ नहीं कर सकीं। सच यह है कि अब पंजाब में बादलों का कोई गढ़ नहीं बचा। यही हाल सुखबीर  बादल का है। लोग अभी तक नहीं भूले हैं कि बादलों ने दस साल के शासन के दौरान क्या किया। किस तरह पंजाब में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। लोग बरगाड़ी समेत बेअदबी की तमाम घटनाओं, कोटकपूरा और बहिबल कलां में फायरिंग को नहीं भूले हैं। इसलिए अकालियों का 2017 के विधानसभा चुनाव जैसा हाल होगा।

सवाल- सनी देओल के गुरदासपुर से चुनाव लड़ने पर...
जवाब- गुरदासपुर में भाजपा का सेलिब्रिटी कार्ड नहीं चलेगा। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ दो साल से वहां काम कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हैं। भाजपा उम्मीदवार सनी देओल को तो बालाकोट के बारे में ही नहीं पता, जिस पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है। वे तो चुनाव के बाद मुंबई चले जाएंगे।
विज्ञापन


सवाल- आप पार्टी की चुनौती पर...
कांग्रेस का मुकाबला सीधे तौर पर अकाली-भाजपा से ही होगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी अपनी ताकत खो चुकी है। सुखपाल खैरा जैसे छिटपुट गुटों को कोई वोट नहीं देगा। 

सवाल- बेअदबी के दोषियों पर...
जवाब- चुनाव खत्म होते ही आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को बेअदबी से जुड़े मामलों की जांच कर रही एसआईटी में दोबारा लाया जाएगा। वे जांच पूरी करेंगे। हर दोषी को सजा दिलाई जाएगी। 

सवाल- किसानों की समस्याओं और रोजगार पर...
जवाब- अगर कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाती है, तो पंजाब के किसानों की समस्या हल करना उनकी प्राथमिकता होगी। युवाओं को रोजगार दिलाने में वह केंद्र सरकार की मदद लेंगे। कांग्रेस सरकार ने लोगों का मूड बदला है। दस वर्षों से वे असुरक्षित थे, अपने बच्चों के भविष्य के प्रति नाउम्मीद थे। कांग्रेस अर्थव्यवस्था और   उद्योग को पटरी पर लाने में कामयाब रही है। निवेश हो रहा है, किसानों की उम्मीद जगी है। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें