फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी की तरह घर आएगी एलपीजी

Mon, 15 Sep 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके घर में पानी की तरह गैस की सप्लाई होगी। आपको जितनी चाहिए उतनी गैस लीजिए और फिर उसका बिल दीजिए। इसके लिए आपको एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पाइप लाइन से गैस सप्लाई के लिए तैयारी शुरू हो गई है चंडीगढ़ के सेक्टर-5 से। चंडीगढ़ में पाइप लाइन मोहाली से आएगी। इसको सेक्टरों से कनेक्ट किया जाएगा। चंडीगढ़ का टर्मिनल सीधा राजपुरा से कनेक्ट होगा।

गैस पाइप लाइन बिछाने का काम अडानी गैस ने इंडियन ऑयल कंपनी के साथ मिलकर शुरू किया है। इस पाइप लाइन को बिछाने का काम पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने इंडियन ऑयल और अडानी गैस लिमिटेड को अलाट किया है।
विज्ञापन

गैस का जितना उपयोग उतना बिल

आप जितना गैस का उपयोग करेंगे उतना ही आपका बिल होगा। सेक्टर-5 में पाइप डालने वाले कर्मचारियों ने बताया कि इसकी पाइप लाइन तीन साइज में होगी।

इसमें एक 12 इंच, दूसरी आठ इंच और तीसरी चार इंच की होगी। घर के भीतर एक मीटर होगा, जिसके माध्यम से गैस का उपयोग कितना किया गया, इसकी जानकारी मिलेगी।

सिटी के कई सेक्टर जुड़ेंगे इसके जरिए
चंडीगढ़ के कई सेक्टर गैस पाइप लाइन से जोड़ दिए जाएंगे। सेक्टर-5 से होते हुए पाइप लाइन सिटी के सेक्टर-8, 9, सात और सेक्टर-2 और अन्य उत्तरी सेक्टरों में पहुंचेगी।

चंडीगढ़ में गैस पाइप लाइन डालने से पहले अबकी बार पूरा सर्वे किया गया है। इंडियन आयल और अडानी गैस के संयुक्त वेंचर में राजपुरा से मोहाली, चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकूला, परवाणू, बद्दी और नालागढ़ तक एलपीजी पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

राजपुरा में टर्मिनल, ऐसे पड़ेगी पाइप लाइन

अभी पानीपत से जालंधर तक 247 किलोमीटर में एलपीजी पाइप लाइन बिछी है। इस लाइन का टर्मिनल राजपुरा में है। राजपुरा से पाइप लाइन जीरकपुर से मोहाली की ओर बिछेगी।

मोहाली का इस इलाके में पाइप लाइन पड़ने के बाद गैस की सप्लाई चेन को घरों से कनेक्ट किया जाएगा। इससे मोहाली में पाइप लाइन से गैस सप्लाई होने लगेगी। यह पाइप लाइन नए विकसित होने वाले सेक्टरों में ही जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें