आपने अब तक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अपनी सारे डाक्यूमेंट जमा नहीं किए हैं तो कर दें, वरना ऐसा न हो कि आपको घरेलू गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाए। चंडीगढ़ में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी स्कीम एक जनवरी से लागू हो जाएगी। इसी पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने एक रिव्यू बैठक बुलाई।
इस स्कीम को अब दोबारा से कुछ संशोधन के बाद लॉन्च किया गया है। पहले फेज में यह स्कीम 15 नवंबर 2014 को लॉन्च की गई थी। दूसरे फेज में इसको एक जनवरी 2015 से लॉन्च किया जाएगा। इस स्कीम के अंतर्गत कुकिंग गैस सिलेंडर उपभोक्ता को मार्केट प्राइज पर मिलेंगे। बाकी के रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
इसके लिए जिनके पास आधार नंबर नहीं है, वह उपभोक्ता अपना बैंक एकाउंट नंबर दे सकते हैं। इससे कैश सब्सिडी डायरेक्ट उनके खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी। डीलर और बैंक को आधार नंबर और डाक्यूमेंट देने के बाद लोगों को टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। उनका आधार नंबर रजिस्टर किया जाएगा।
यह नंबर 18002333555 और 9781324365 हैं। कंज्यूमर बैंक के साथ अपने आधार को रजिस्टर करवा सकते है। इसे www.myLPG.in या æwww.myLPG.in या www.rasf.uiadai.gov.in पर रजिस्टर करवाया जा सकता है। यदि आधार नंबर नहीं है, तो वह अपने बैंक एकाउंट की डिटेल और कैश मेमो पर लिखा हुआ 17 डिजिट का नंबर बैंक को दे सकते हैं।
जो लोग अपनी सारी जानकारी एक जनवरी तक नहीं जमा करवा पाएंगे, उनको तीन माह का ग्रेस पीरियड मिलेगा। इस दौरान उनको गैस सिलेंडर मार्केट प्राइज पर मिलता रहेगा। इसके साथ ही उनको तीन माह का पार्किंग पीरियड मिलेगा।