फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में सबसे कम बारिश, होली तक अब उम्मीद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम में आए बदलाव से लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है। तेज हवाओं और बारिश से दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आ गया है। इससे हल्की ठंड भी महसूस की गई। पूरे मार्च में अब तक 3.2 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकार्ड की गई है, जो दो साल में सबसे कम है। इससे पहले साल 2020 में मार्च महीने में 76.1 एमएम, 2019 में 31.3 एमएम, और 2018 में तीन एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। हालांकि अब होली तक बारिश की उम्मीद नहीं है। बदले मौसम से अगले दो दिन ठंडक बनी रहेगी। उसके बाद तापमान में इजाफा होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में आए बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा है। इसकी वजह से चंडीगढ़ सहित पूरे ट्राइसिटी का मौसम रविवार रात से बदल गया था। बीते तीनों दिन रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार को हल्के बादल छा सकते हैं। दोपहर बाद से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री। वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अप्रैल के दिनों में तापमान बढ़ सकता है। इससे लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें