फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिबिलिटी कम, सभी फ्लाइट्स कैंसिल, सद्भावना एक्सप्रेस भी रद्द

Thu, 08 Dec 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट भी रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिसंबर के पहले हफ्ते में धुंध की लैंडिंग के साथ ही एयरपोर्ट ठप हो गया। विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी 23 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई और श्रीनगर की डोमेस्टिक फ्लाइट के अलावा दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट भी रद्द रहीं। ऐसे में करीब चार हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पहली धुंध ने ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी है। यहां पर आईएलएस- 3 (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) इंस्टाल न किए जाने के कारण यह दिक्कत आ रही है। यहां पर आईएलएस का कैट-1 ही इंस्टाल है, जिसकी विजिबिलिटी 400 मीटर है। इस कारण यहां पर फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। 

विजिबिलिटी 300 मीटर से कम 
एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक यहां पर सुबह के समय 8 से 9 बजे तक विजिबिलिटी 300 मीटर से कम थी। वहीं दोपहर के समय यह बढ़कर 1500 मीटर हुई है।
विज्ञापन

आईएलएस थ्री न होने का खामियाजा भुगत रहे यात्री

दिल्ली-कालका शताब्दी चालीस मिनट लेट
नहीं हुई लैंडिंग, अमृतसर भेजा
दिल्ली से सुबह 7:35 बजे आने वाली जेट एयरवेज फ्लाइट यहां पर नहीं लैंड हो पाई। इसे अमृतसर भेज दिया गया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सात विमानन कंपनियां फ्लाइट का संचालन क रती हैं। इसमें दिल्ली की 10, मुंबई की 6, श्रीनगर की 2 और बंगलूरू की 4 फ्लाइट कैंसिल रही। दिल्ली जाने वाले यात्री सुरेश शर्मा, हरजीत सिंह, अनूप मिश्र ने बताया कि फ्लाइट के लिए समय से इंट्री की थी, लेकिन सभी फ्लाइट कैंसिल होने के कारण परेशानी हुई है। 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। आईएलएस- 3 लगाने की मांग की गई है। यह जल्द ही इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसके बाद फ्लाइट का संचालन ठीक हो जाएगा। - सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट

सद्भावना एक्सप्रेस रद्द
कोहरे की वजह से उत्तर भारत में यातायात पूरी तरह प्रभावित है। चंडीगढ़ से दूसरे स्टेशनों के लिए रवाना होने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात नौ बजकर दस मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होती है। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे बीस मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। जबकि नई दिल्ली-कालका शताब्दी निर्धारित समय से पैंतालिस मिनट लेट पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें