फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बारे में खुलकर बोले आयुष शर्मा, कहा- बॉलीवुड के सबसे समझदार एक्टर हैं

Tue, 02 Oct 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आयुष शर्मा
विज्ञापन
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे समझदार अनमेरिड एक्टर है। इस मामले में शाहरुख खान और आमिर खान भी इनसे पीछे हैं। जिनके साथ काम करना हर एक्टर की तरह उनके छोटे जीजा जी आयुष शर्मा का भी एक सपना था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को यह रैकिंग किसी और ने नहीं, बल्कि उनके छोटे जीजा जी आयुष शर्मा ने दी, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म ‘लवरात्री’ से कदम रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अभिनेता आयुष शर्मा एवं वारिना हुसैन अपनी पहली फिल्म ‘लवरात्री’ की प्रमोशन करने शहर के आईनिफ्ड के युवा डिजाइनर्स के बीच पहुंचें। दोनों ही सितारों ने आईनिफ्ड इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स संग फिल्म के अपने अनुभव साझा किया। अभिनेता आयुष शर्मा, सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। वहीं, वारिना को हाल ही में खूबसूरत चॉकलेट गर्ल के तौर पर एक सफल टीवी विज्ञापन में देखा गया है।

नीरेन भट्ट की लिखी स्टोरी पर यह फिल्म अभिराज मीनावाला ने निर्देशित की है। इसी के साथ वे निर्देशन के क्षेत्र में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा। यह फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के साथ आयुष ने खूब किया डांस

Aayush Sharma
इंस्टीट्यूट में दोनों ही स्टार के साथ विद्यार्थियों ने डांस किया। इस दौरान अभिनेता आयुष व वारिना ने अपनी फिल्म के गीतों पर विद्यार्थियों के साथ गरबा डांस भी किया। दोनों ने विद्यार्थियों के साथ न केवल डांस किया बल्कि उनके साथ जमकर सेल्फी भी खिंचवाई। दोनों सितारों ने बताया कि यह रोमांटिक फिल्म युवाओं से लेकर फैमिली दोनों को पसंद आएगी।

गरबा सीखने के लिए लगाई छह महीने की क्लास
अभिनेता आयुष शर्मा ने बताया कि वे हिमाचल से हैं और वारिना हुसैन अफगास्तिान से हैं। लेकिन वारिना ने पंजाब में भी काफी समय बिताया है। ऐसे में दोनों में से आयुष को नाटी और वारिना को डांस तो आता था, लेकिन गरबा डांस उनके लिए नया था। इस डांस को सीखने के लिए दोनों ने छह महीने की क्लास लगाई। इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए दोनों ने बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत से पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें