फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलेंटाइन-डे को प्रेमी जोड़े की करवा देंगे शादी'

Sun, 08 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
'वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े की शादी करवाने का दम भरा है अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने। महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि महासभा की ओर से 15 फरवरी को होने वाला बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान अब 14 फरवरी को यानी वेलेंटाइन डे के दिन होगा।
विज्ञापन


मॉडल टाउन में हिंदू महा सभा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन के दिन आपसी सहमति से कोई भी प्रेमी जोड़ा आता है तो हिंदू महासभा उनकी शादी करवाने के लिए तैयार है। हिंदू महासभा का कहना है कि इस बार वेलेंटाइन डे को एक अलग तरीके से यादगार बनाया जाएगा। इसलिए 14 फरवरी को प्रेम विवाह दिवस के रूप में मनाएंगे।

सिवाच ने कहा कि हिंदू महासभा देश भर में लव जेहाद की काट को लेकर बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान वाले दिन हवन कर इसकी शुरूआत करेगा। बैठक में हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू , युवा हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा , उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शर्मा, दीपक सहारण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें