फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग से बचकर यहां सुरक्षित रात गुजारेंगे प्रेमी जोड़े

Sun, 11 May 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनरकिलिंग के लिए मशहूर हरियाणा में अब प्रेमी जोड़ों को जीवन की राह दिखने लगी है। शुरुआत हुई है कैथल से। यहां दो करोड़ रुपये की लागत से प्रेमी जोड़ों के लिए सेफ हाउस और नाइट शेल्टर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


क्वालिटी चौक के पास स्थित पुराने गांधी पार्क में चार कमरों का सेफ हाउस बनाया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी के नीचे नाइट शेल्टर भी बनाया जाएगा। जिसमें शौचालय सहित सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। पूरे परिसर को विकसित करने के लिए नगर परिषद ने दो करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है।

सेफ हाउस में होंगे चार कमरे

अब तक शहर में सेफ हाउस के लिए कई जगह तब्दील हो चुकी हैं। जगह कम होने के कारण एक-एक कमरे में चार-चार प्रेमी जोड़ों को ठहराना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए इन प्रेमी जोड़ों को अब नगर परिषद ने राहत देने का फैसला लिया है।

परिषद द्वारा खंडा साहब चौक के पास स्थित गांधी पार्क में चार कमरों का सेफ हाउस बनाया जाएगा।

इन्हीं कमरों के नीचे पहले नाइट शेल्टर के लिए दो बड़े हाल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक हाल पुरुषों के लिए होगा तो दूसरा हाल महिलाओं के लिए बनाया जाएगा। साथ ही रसोई, शौचालय एवं पेयजल सुविधाएं भी यहां मुहैया होंगी। साथ ही एक कोने में लेबर शेड का भी प्रावधान रखा जाएगा। इस पूरे कार्य पर दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

योजना के आड़े आएगी 40 साल पुरानी टंकी

सबसे पहले करीब 40 साल पूर्व बनाई गई पानी की टंकी को हटाने का काम किया जाएगा। पिछले दो साल से लगभग बंद पड़ी इस पानी की टंकी के चारों ओर मार्केट एवं रिहायश होने के कारण इसे बड़ी ही सावधानी से हटाना पड़ेगा।

जनस्वास्थ्य विभाग को इस काम को शुरू करने से पूर्व कई बार सोचना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने इस प्रकार का काम करने वाले स्पेशलिस्ट कांट्रैक्टर की तलाश आरंभ कर दी है। क्योंकि इस कार्य में जरा सी लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। हालांकि इस टंकी को बड़ी ही मजबूती से बनाया गया है। लेकिन हटाते समय अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें