फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सौभाग्यवती भव' बोहरा कहेंगे अब 'लव यू सोहणिए'

Thu, 21 Nov 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्यवती भव फेम करणवीर बोहरा अब आपके लिए लेकर आएं हैं लव यू सोणिए। जी हां, यह है करणवीर बोहरा का वह प्रोजेक्ट जिसका उनको पिछले एक साल से बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन


फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी। ‘लव यू सोणिये’ का म्यूजिक रिलीज किया गया। यह म्यूजिक स्टार कास्ट के एलांते माल में रिलीज किया गया।

इस मौके पर फिल्म के निर्माता और हीरो करणबीर बोहरा के साथ एक्ट्रेस तीजे सिद्धू भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर रोडीज फेम रघु राम, कमेडी नाइट्स विद कपिल की बुआ फेम उपासना सिंह, बिग बास फेम विंदु दारा सिंह एवं शिवेंद्र महल भी मौजूद रहे।

फिल्म में संगीत दिया है संगीतकार इश्क बैक्टर, डी, हैरी आनंद और गीतकार कुमार ने। फिल्म का निर्देशन साहिल कोहली ने किया है।

‘लव यू सोणिये’ का ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन बीफोरयू ने संभाला है। पीवीआर सिनेमा के पास राष्ट्रीय वितरण है। एलांते माल में करणवीर और तीजे ने म्यूजिक रिलीज के संग ही अपनी कंपनी ‘मैट्रिक्स म्यूजिक’ की लॉन्च भी की।

करणवीर बोहरा ने कहा कि लव यू सोणिये’ मजेदार, रोमांटिक व जोश से भरपूर कमेडी मूवी है। फिल्म में संदेश है परिवार को प्राथमिकता दो, इससे प्रेम में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन


करणबीर बोहरा रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन-6 के स्टार डांसर हैं। करणवीर की लाइफ पार्टनर एवं चैनल वी की पूर्व वीजे और एक्टर तीजे सिद्धू ने कहा कि ‘लव यू सोणिये’ के माध्यम से 14 नए कलाकार पंजाबी सिनेमा में कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन


तीजे सिद्धू ने एकता कपूर के पहले सीरियल ‘किन्ना सोना तैनू रब ने बनाया’ (2012) की जस्सी के रूप में लोकप्रियता हासिल की थी।

करणवीर और तीजे अपने नये प्रोडक्शन हाउस फायरबर्ड प्रोडक्शंस के बैनर तले ‘लव यू सोणिये’ को पेश कर रहे हैं।

‘लव यू सोणिये’ से रोडीज-फेम रघु राम भी पंजाबी फिल्मों में कदम रख रहे हैं। फिल्म में वे करणवीर के भाई का किरदार निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें