फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा कार्यालय से लाउड स्पीकर व पंखा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय के केयर टेकर मेजर ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि उनके यहां से दो लाउड स्पीकर और वाल फैन चोरी हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन आरोपी का चेहरा पहचान में नहीं आ पा रहा है। केयर टेकर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से करनाल के राहाड़ा गांव का रहने वाला है। चंडीगढ़ में सेक्टर-3 में फ्लैट नंबर 51 में बने भाजपा कार्यालय में रहता है। शुक्रवार सुबह देखा कि कार्यालय की दीवार पर लटके दो लाउड स्पीकर और एक पंखा नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में देखा कि रात को करीब 12 बजकर 2 मिनट पर एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे के तार काट रहा है। हालांकि, उसकी शक्ल स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें