फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तंत्र-मंत्र करवाकर डबल करने के चक्कर में गंवाए 9.55 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा जस्सू निवासी एंबुलेंस चालक दिलबाग सिंह से उसके ही एक जानकार ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे डबल करने का झांसा देकर 9.55 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

ठगों ने पैसे एक ट्रंक में रखकर आधे घंटे में डबल करने के लिए पूजा-पाठ की और पूजा सामग्री गुरुद्वारे में देने के बहाने ब्रेजा कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर सारंगपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिलबाग सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को उसका दोस्त केपी बलबीर सिंह दो साथियों के साथ घर पर आया। उसने कहा कि उसके यह दोनों साथी पैसे डबल करने का तंत्र-मंत्र जानते हैं।
दिलबाग के सामने ही ठगों ने कुछ पैसे डबल करके भी दिखाए, वह उनकी बातों में फंस गया। उसने 3.55 लाख रुपये डबल करने के लिए दे दिए। उन्होंने पैसे लेकर कुछ सामान दिया और कहा कि वह पैसों को पूजा वाले स्थान पर रख दें और न छुएं। वह दोबारा आकर ही इसे खाेलेंगे। इसके बाद 12 फरवरी को वह तीनों फिर से उसके घर आए और तंत्र-मंत्र के झांसे में फंसे दिलबाग ने उन्हें फिर से अतिरिक्त 6 लाख रुपये डबल करने के लिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ट्रंक में छह लाख रुपये रख दिए और बचा सामान गुरुद्वारे में देकर आने को कहा, वह भी पीछ आ गया। लेकिन वह कार में बैठकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें