फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देव स्नान पर 108 घड़ों के जल से स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान श्री जगन्नाथ को 108 घड़े के जल से स्नान कराया जाएगा। देव स्नान पूर्णिमा बुधवार को है। इसकी सभी तैयारियां की जा चुकी है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू होंगे। भगवान को अपने हाथों से स्नान कराएंगे। इस दौरान भजन कीर्तन, हवन और आरती होगी। स्नान के बाद भगवान को नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान 108 घड़े के जल से स्थान के बाद बीमार हो जाते हैं। उन्हेें बुखार हो जाता है। बीमार होने पर भगवान को स्नान नहीं कराया जाएगा। चावल का भोग नहीं लगेगा और आरती भी नहीं होगी। इस दौरान 15 दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और भगवान का दर्शन बंद रहेगा।
15 दिन बाद भगवान के स्वस्थ होने की मान्यता है। इस मौके पर 26 जून को भगवान का नेत्र उत्सव होगा और भगवान को नए वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। अन्न का प्रसाद ग्रहण करवाया जाएगा। 27 जून को रथयात्रा का आयोजन होगा। मंदिर को संचालित करने वाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के सांस्कृतिक सचिव अनिल मलिक ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें