फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

Sun, 03 Sep 2017 09:12 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला से गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह और हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि डीसीपी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत की भी 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश रचने में अहम भूमिका रही है, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया गया। सजा सुनाए जाने के दिन के बाद से गायब हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने इससे पहले आदित्य, दिलावर, पवन, सुरेंद्र धीमान के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। आशंका है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। हनीप्रीत के खिलाफ हिंसा की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि डेरामुखी के सभी राज जानने वाली हनीप्रीत देश छोड़कर फरार हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच के खिलाफ लुक आउट नोटिस, एक गिरफ्तार 

Ram Rahim Verdict
डेरा प्रमुख की पेशी के दिन दंगा भड़काने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र धीमान को बुधवार शाम चार बजे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दंगे के बाद से फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देश के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों को भी अलर्ट कर दिया है, ताकि अन्य चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके। पुलिस ने सेक्टर-20 से सुरेंद्र धीमान को गिरफ्तार किया है।

हनीप्रीत के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया गया। इससे पहले जिनके खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया था, उनमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि अन्य की तलाशी जारी है। हनीप्रीत के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज है। 
-मनवीर सिंह, डीसीपी, पंचूकला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें