शहर के शैक्षिक नेतृत्व को मिलेगा नया आयाम, 17 शिक्षकों को प्रमोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों की लंबे समय से अटकी पदोन्नति को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। यह कदम चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने राज्यपाल, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव के संयुक्त प्रयासों से उठाया है। इससे शैक्षिक नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पहले शिक्षकों का उत्थान जरूरी है। मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने माना कि प्रशासनिक देरी संस्थानों को नुकसान पहुंचाती है। वहीं शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी ने कहा कि हर स्कूल को सशक्त और सम्मानित नेता की जरूरत होती है, जो सिस्टम को मजबूत बनाता है।
पदोन्नति पाने वाले शिक्षक
सामान्य वर्ग
रिपजोत कौर (पीजीटी अंग्रेजी, जीएमएसएसएस-27)
संगीता छाबड़ा (पीजीटी अंग्रेजी, जीएमएसएसएस-39)
आशु वालिया (पीजीटी अंग्रेजी, जीएमएसएसएस-32)
नीरजा जैन (पीजीटी अंग्रेजी, जीएमएसएसएस एनवाईसी-23)
गुरबख्श कौर (पीजीटी बायोलॉजी, जीएमएसएसएस-37)
सीमा बी ग्रोवर (पीजीटी कॉमर्स, जीएमएसएसएस-35)
शालिनी सिंह (जीएमएसएसएस-40)
गुरप्रीत कौर (जीएमएसएसएस-46)
नरेंद्र सिंह (पीजीटी फिजिक्स, जीएमएसएसएस-20)
एससी वर्ग
राज वीरेंद्र कौर (पीजीटी हिंदी, जीएमएसएसएस-15)
हरजिंदर कौर (पीजीटी पंजाबी, जीएमएसएसएस-40)
वीणा कुमारी (जीएमएसएसएस-19)
पुशविंदर कौर (पीजीटी राजनीति शास्त्र, जीएमएसएसएस-46)
पीडब्ल्यूबीडी वर्ग
वनिता सैनी (म्यूजिक वोकेल, जीएमएसएसएस-35)
मोनिका कालिया (जीएमएसएसएस एनवाईसी-23)
रुपिंदर चावला (पीजीटी अंग्रेजी, जीएमएसएसएस-23)