फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हनुमान बने बादल, सीने से निकले मोदी

Wed, 19 Feb 2014 12:05 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपको फेसबुक पेज पर किसी नेता की एडिट की हुई फनी तस्वीर नजर आए तो अब चौंकिए नहीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्यादातर सोशल नेटवर्किंग साइट पर चुनावी रंग चढ़ने लगा है।
विज्ञापन


यूजर्स तरह-तरह से नेताओं के पॉलिटिकल इंटरेस्ट को दिखा रहे हैं। फेसबुक पर इसका रंग कुछ ज्यादा ही चटख नजर आ 6रहा है।

खास बात यह है कि ऐसी तस्वीरों और संदेशों को धड़ाधड़ कमेंट भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स के बीच ऐसी तस्वीरों और संदेशों की चर्चा भी खूब है।

एक फेसबुक यूजर ने तो अपने फेसबुक पेज पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हनुमान के रूप में दिखाया गया है।

तस्वीर में हनुमान की तरह ही बादल अपना सीना चीर कर दिखा रहे हैं, लेकिन उनके सीने में भगवान राम की बजाय गुजराज के मुख्यमंत्री और भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा भी फेसबुक पर मुख्यमंत्री बादल और अन्य नेताओं के गांव-गांव के  दौरों की तस्वीरें भी पोस्ट की जा रही हैं। दलों के कार्यकर्ता अपनी आईडी से तस्वीरें पोस्ट कर चुनावी सरगर्मी तेज करने की जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें