फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को तैयार है श्री आनंदपुर साहिब

Fri, 21 Feb 2014 07:54 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने शिअद प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह चीमा को 67,204 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था।
विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह डॉ. चीमा का प्रचार देरी से शुरू होना था। इस बार मैदान में शिअद महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा हैं तथा वह कई माह पहले से ही क्षेत्र में अपना प्रचार शुरू कर चुके हैं।

वैसे भी चंदूमाजरा को एक तगड़ा कंपेनर माना जाता है। इससे पहले वह पटियाला लोकसभा सीट से 1996 और 1998 में कांग्रेस प्रत्याशियों क्रमश: संत राम सिंगला व कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराकर सांसद बन चुके हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन यहां से मौजूदा सांसद रवनीत बिट्टू को फिर से टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

चंदूमाजरा की तरह ही बिट्टू भी लोगों से निरंतर संपर्क में रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का पोता होने के चलते भी यहां के कांग्रेसी वैसे ही भावनात्मक रूप से उनके साथ जुड़े हुए हैं।

वहीं, प्रो. चंदूमाजरा यूथ अकाली दल, तो बिट्टू पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। इस वजह से जमीनी तौर पर कार्यकर्ताओं पर पकड़ बनाने की कला दोनों को ही आती है।

निश्चित रूप से इन दो दिग्गजों के बीच एक दिलचस्प सियासी भिड़ंत आने वाले दिनों में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की धरती पर देखने को मिलने जा रही है।

मोहाली से गढ़शंकर तक फैला क्षेत्र
इस लोकसभा सीट के अधीन मोहाली, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब, नवांशहर, बंगा, बलाचौर और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में इन नौ सीटों में से पांच पर कांग्रेसी, जबकि चार पर शिअद प्रत्याशी जीते थे।

9, 05, 104 ने किया था मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 9, 05, 104 वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इनमें से 4,59, 269 पुरुष, जबकि 4, 45, 835 महिलाएं थीं। कुल वोट 13, 38,596 थे।

मोहाली, खरड़ पर देना होगा चंदूमाजरा को ध्यान
2009 के लोकसभा चुनाव में मोहाली व खरड़ विधानसभा क्षेत्रों में बिट्टू को मिली बड़ी लीड का उनकी जीत में अहम योगदान रहा। इन दोनों सीटों पर बिट्टू को डॉ. चीमा के मुकाबले 50, 082 मत अधिक मिले थे।

मोहाली में 25561, जबकि खरड़ में 24521 वोटों की लीड बिट्टू को मिली थी। बाकी सात विधानसभा क्षेत्रों में यह मार्जिन 17, 222 वोट का ही था।

इस प्रकार प्रो. चंदूमाजरा को इन विधानसभा क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ही जीते थे।

इनके अलावा चमकौर साहिब, नवांशहर और बंगा में इस समय कांग्रेसी विधायक हैं। रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और बलाचौर की विधानसभा सीटें इस वक्त अकाली-भाजपा गठबंधन के पास हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें