फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का उम्मीदवार कौन, दिग्गज भी मौन

Fri, 14 Mar 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अपने पत्ते खोल चुकी हैं, वहीं भाजपा ने चंडीगढ़ सीट पर रहस्य बरकरार रखा है।
विज्ञापन


वीरवार को कयास लगाए जा रहे थे कि चंडीगढ़ से भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी, लेकिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चंडीगढ़ सीट पर चर्चा नहीं हो सकी।

दिल्ली में दिनभर चली इस बैठक में हर कोई चंडीगढ़ सीट के फैसले का इंतजार करता रहा लेकिन शाम होते-होते फैसला 15 मार्च तक टल गया।

इससे पहले भाजपा से टिकट के सभी दावेदार अपने-अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं।

दूसरी तरफ वीरवार को कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल और आम आदमी पार्टी ने अभिनेत्री गुल पनाग को चंडीगढ़ का टिकट दे दिया। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से दिल्ली तक बजते रहे फोन
वीरवार को पूरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन बजते रहे। चंडीगढ़ बैठे कार्यकर्ता फोन पर पल-पल की खबर ले रहे थे। दूसरी तरफ सभी नेता व कार्यकर्ता पूरा दिन टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे रहे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना था कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले दोपहर साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ सीट पर चर्चा की उम्मीद थी।

उसके बाद शाम को 4 बजे तक और फिर रात साढ़े 8 बजे चंडीगढ़ सीट की घोषणा के बारे में बताया गया, लेकिन शाम होते-होते इस पर कोई फैसला नहीं हो सका। अब 15 मार्च को अगली बैठक में चंडीगढ़ पर फैसला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें