फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

Tue, 25 Mar 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मलकीत सिंह बीरमी और पूर्व मंत्री ईश्र सिंह मेहरबान द्वारा अकाली दल का हाथ थामने का सदमा कांग्रेस अभी भुला भी नहीं पाई थी कि मंगलवार को कांग्रेस को एक ओर झटका लगा।
विज्ञापन


जिला महिला कांग्रेस देहाती की अध्यक्ष नीलम कोहली ने साथियों सहित अकाली दल का दामन थाम लिया। गांव मेहरबान में रखे गए समारोह में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नीलम कोहली और उसके साथियों का अकाली दल में स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल का हाथ थामने वाली सभी महिलाओं को पार्टी में बनता सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। जिस वजह से कांग्रेस के कई नेता और वर्कर अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। अकाली दल ज्वाइन करते ही कोहली ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस में मेहनती और ईमानदार वर्करों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


जिससे मजबूर होकर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा है। नीलम कोहली के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष दर्शन कौर, सरबजीत कौर, बलजिंदर कौर, परमजीत कौर, जसप्रीत कौर, रंजीत कौर, भागो रानी, अमृता कौर, सुरिंदर कौर, अमनप्रीत कौर, संगीता देवी, मालती वर्मा, गुरप्रीत कौर और मीना देवी सहित अन्य महिलाओं ने अकाली दल का दामन थाम लिया।

नीलम कोहली के अकाली दल में शामिल होने के समय विधायक रंजीत सिंह ढिल्लो, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, अकाली नेता डिंपल राणा, तजिंदर चाहल और मनीष शाह मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें