फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पाने की जंग शुरू

Wed, 29 Jan 2014 12:22 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारी सैलजा के राज्यसभा का नामांकन पत्र भरते ही अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पाने की जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धुर विरोधी सैलजा ने खुद का राज्यसभा टिकट हासिल कर ये संकेत दिए हैं कि हाईकमान में भी उनकी भी पूरी पकड़ है।

कांग्रेस के भीतर यह मंथन काफी समय से हो रहा था कि सैलजा को सिरसा और अशोक तंवर को अंबाला से चुनाव लड़ाया जाए तो दोनों सीटें जीती जा सकती हैं। मगर सैलजा और अशोक तंवर अपनी-अपनी सीट पर अड़ गए।

सैलजा को कैसे सिरसा जाने के लिए कहा जाए यह बड़ी रूकावट थी। इसलिए हाईकमान ने सुरक्षित रास्ता निकालते हुए सैलजा को राज्यसभा भेजने का प्रबंध कर दिया और तंवर के लिए रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन


अगर अशोक तंवर सिरसा से ही चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए तो सैलजा और मुख्यमंत्री के बीच उम्मीदवार तय करने पर भिड़ंत तय है।

सैलजा ने राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह को अंबाला से टिकट दिलवाने की लाबिंग शुरू कर दी है। उन्होंने इसके संकेत मंगलवार को ही अपना नामांकन पत्र भरने के फौरन बाद दे भी दिए।

दिल्ली में आप पार्टी ने जिस तरह कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। उसे देखते हुए अनुसूचित जाति ए से संबंध रखने वाले पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राज कुमार वाल्मीकि को अंबाला से टिकट दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री प्रयास करेंगे।

हरियाणा में वाल्मीकि समुदाय की काफी वोट हैं मगर हरियाणा की दोनों आरक्षित लोकसभा सीटों में से किसी पर भी वाल्मीकि समुदाय को टिकट नहीं मिला है।

वाल्मीकि का नाम राज्यसभा के लिए चला था। अगर मुख्यमंत्री खेमे ने वाल्मीकि का नाम आगे बढ़ाया तो कुमारी सैलजा विरोध कर सकती हैं।

ईश्वर सिंह ने सरकार पर भेदभाव के आरोप लगा रखे हैं
ईश्वर सिंह के खिलाफ उनके बयान जाते हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का डटकर विरोध किया है। साथ में प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगा रखे हैं। हरियाणा कांग्रेस ने उनके सार े बयान हाईकमान के पास भेज रखे हैं। इसलिए वही बयान उनके खिलाफ जा सकते हैं।
विज्ञापन


अंबाला से 19 ने मांगा टिकट
अंबाला लोकसभा से कांग्रेस का टिकट 19 लोगों ने मांगा है। टिकट मांगने वालों में राज कुमार वाल्मीकि, मीना मंडल, दीप चंद फौजी, राज बाला चौधरी, राजेश कटारिया, अनीता कटारिया, रविंद्र कुमार एडवोकेट, डॉ. जगबीर सिंह, किरना देवी, राम प्रकाश खनगवाल, सुशील चौधरी, प्रकाश सिंह, वजीर चंद, बलविंद्र सिंह खेड़ा, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र कुमार वाल्मीकि, छोटे लाल और अर्जुन सिंह शामिल हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि टिकट के लिए आवेदन करना है। अन्यथा वे भी आवेदन करतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें