फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मुद्दा: पार्किंग की बढ़ती परेशानी

Fri, 28 Feb 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को अब बस कुछ ही महीने शेष हैं। ऐसे में शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही हैं कि अब नेता उनकी समस्याओं पर ध्यान जरूर केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन


शहर में इस पार्किंग की समस्या काफी गंभीर रूप लेती जा रही है। तकरीबन सभी सेक्टरों का हाल एक सा ही है। लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने के लिए रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

इस बारे में मेयर हरफूलचंद्र कल्याण का कहना है कि वे आगे इस समस्या को जरूर उजागर करेंगे। शहर में पार्किंग की समस्या काफी गंभीर है। इसके लिए बड़े पैमाने पर काम करने की जरूरत है और हम इसे दूर करने के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन

प्रस्ताव जिन पर कोई काम नहीं हुआ

कम्युनिटी पार्किंग   
नगर निगम ने दो साल पहले कम्युनिटी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। सभी सेक्टरों में ऐसी पार्किंग बननी थी। सभी पार्षदों ने एकमत से इसे पास किया था। मगर प्रशासन ने अड़ंगा लगा दिया। उसके बाद अंडर ग्राउंड कम्युनिटी पार्किंग का प्रस्ताव बना, जो अभी तक अधर में लटका है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर  सिर्फ सेक्टर-19 में इसे बनाया गया है।

मल्टीलेवल पार्किंग
सेक्टर-17 में तीन जगह मल्टीलेवल पार्किंग बनने का प्रस्ताव था। इनमें से सिर्फ एक पर काम चल रहा है, बाकी प्रस्ताव वर्षों से अटके पड़े हैं।

पार्किंग की परेशानी बड़ा चुनावी मुद्दा

सेक्टरों में पार्किंग की परेशानी काफी बढ़ रही है। हालत ये है कि लोगों के झगड़े तक होने शुरू हो गए हैं।
अरुण सूद, पार्षद

मैंने अपने वार्ड के सेक्टरों में विजिट कर वहां कम्युनिटी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव बनाया था। सेक्टर-18 और 21 में अंडरग्राउंड कम्युनिटी पार्किंग बनाई जानी थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से यह मामला अटका पड़ा है।
मुकेश बस्सी, पार्षद

सेक्टरों में तो ये हाल हो चुका है कि अगर कोई आगजनी की घटना हो जाए तो फायर बिग्रेड की गाड़ी भी अंदर नहीं घुस पाएगी।
सौरभ जोशी
विज्ञापन

नेताओं को सौंपेंगे ज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह का कहना है कि शहर में इतने पार्क बेकार पड़े हैं और वहां पर कम्युनिटी पार्किंग बनाई जानी चाहिए। मार्केट्स और रेजिडेंशियल एरिया हर जगह पार्किंग की परेशानी बढ़ रही है। सिंह का कहना है कि आने वाले समय में वह हर पार्टी उम्मीदवार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे जिनमें पार्किंग का यह मुद्दा अहम होगा

हमने तो अपने सेक्टरों में खुद ही पार्किंग के कुछ इंतजाम कर रखे हैं, लेकिन समस्या तो काफी ज्यादा है। अगर अभी कुछ हल नहीं हुआ तो आने वाले समय में यह परेशानी और बढ़ सकती है।
सुरिंदर शर्मा, अध्यक्ष, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-15

हमारे सेक्टर में तो पार्किंग की हालत बहुत खराब है। पिछले दो सालों से हम कम्युनिटी पार्किंग बनवाने के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन एक पर्सेंट भी काम नहीं हुआ है।  
सुनील अरोड़ा, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-18
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें