फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी जागृति मंच देगा इनेलो को समर्थन

Sun, 23 Mar 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबियों को तीन सीटें लोकसभा चुनाव में दी गई हैं। ये सीटें इंडियन नेशनल लोकदल ने दी हैं। कांग्रेस ने पंजाबियों को कमजोर किया है। कभी 14 विधायक होते थे, अब सिमटकर चार रह गए हैं।
विज्ञापन


इसलिए पंजाबी जागृति मंच के बैनर तले प्रदेश के पंजाबी लोकसभा चुनाव में इनेलो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। यह घोषणा अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच के अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्तरा ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

बत्तरा ने कहा कि उन्होंने गत दिसंबर में रोहतक में बैठक की थी। उस दौरान घोषणा की थी कि जो भी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में कम से कम दो और विधानसभा में 25 सीटें देगा, उस पार्टी का पंजाबी जागृति मंच समर्थन करेगा।
विज्ञापन


इनेलो ने दो के बजाय तीन उम्मीदवार आरके आनंद, जसविंदर संधू और चरणजीत सिंह को मैदान में उतारा है। इसलिए पंजाबियों ने इनेलो का समर्थन करने का फैसला किया है।

बत्तरा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाबी समाज को तोड़ दिया है। जो विधानसभा सीटें पंजाबियों की होती थी, उन पर वैश्य समुदाय के विधायक बने बैठे हैं। कांग्रेस ने गहरी साजिश रची है।

बत्तरा ने कहा कि अगर इनेलो 25 के बजाय 20 विधानसभा टिकटें पंजाबियों को देगा तो भी पंजाबी इनेलो का समर्थन करेंगे। उन्होंने ‘जाट-पंजाबी भाई-भाई, कांग्रेस कित्थों आई’ का नारा देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का सफाया तय है। अगले 25 साल तक कांग्रेस हरियाणा में दिखाई नहीं देगी।

बत्तरा के साथ महासचिव हरीशचंद्र आजाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिलकराज शर्मा, बार एसोसिएशन रोहतक के पूर्व अध्यक्ष सुशील जुनेजा, पंजाबी सभा कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह गाबा, हनुमान मंदिर फरीदाबाद के उपाध्यक्ष विजय अरोड़ा, पंजाबी समाज के प्रमुख नेता गौतम बत्तरा, सुमित गिरधर, कपिल खन्ना, सुखविंदर सिंह और अशोक सचदेवा उपस्थित थे।

कांग्रेस-भाजपा की फिक्सिंग
सुभाष बत्तरा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच फिक्सिंग है। फिक्सिंग करने वालों के पुतले फूंके जा रहे हैं। भाजपा-हजकां ने छह कांग्रेसियों को टिकट दिए हैं। अब प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ कांग्रेस लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि करनाल में भाजपा ने अश्वनी चोपड़ा को टिकट दिया है, पंजाबी जागृति मंच उनका विरोध करेगा और जसविंदर संधू को जिताने के लिए पूरा जोर लगाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार को समर्थन दे रहे कुछ निर्दलीय और कांग्रेसी विधायक जल्द ही इनेलो में शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


बत्तरा ने कहा कि वे भी आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो में शामिल हो सकते हैं अगर कम से कम 20 टिकटें इनेलो ने पंजाबियों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें