पंजाब से शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा 8 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा के मुताबिक भटिंडा से हरसिमरत कौर बादल, लुधियाना से मनप्रीत सिंह, जालंधर से पवन टीनू और पटियाला से दीपेंद्र ढिल्लो चुनाव उम्मीदवार होंगे, जबकि आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, संगरूर से सुखदेव सिंह ढींढसा और फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से आज लोकसभा चुनावों का शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक पंजाब में सातवें चरण के तहत 30 अप्रैल को मतदान होगा।
2 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। 9 अप्रैल नामाकंन भरने की अंतिम तारीख है।10 अप्रैल को नामांकनों की जांच होगी। 12 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।